२-३ दिसंबर, १९८४, भोपाल। भोपाल स्थित अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड के कारखाने से जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट यानी एमआईसी गैस का रिसाव। पलक झपकते तीन हजार लोग मारे गए। कुल मरने वालों की संख्या २५ हजार से ज्यादा। ३ दिसंबर को एफआईआर दर्ज की गई। इसके कुछ दिन बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने १९८७ में चार्जशीट दायर की। २३ साल लंबी कानूनी कार्यवाही के बाद भोपाल की विशेष अदालत का ७ जून, २०१० को फैसला आया। २५ हजार लोगों की मौत के लिए जिन आठ लोगों को दोषी करार दिया गया उन्हें महज दो साल की सजा सुनाई गई। फैसला सुनाने के कुछ देर बाद ही इन आठों लोगों को जमानत भी मिल गई। न्याय का इससे भयानक मजाक शायद ही कोई हो सकता है। घटना का मुख्य दोषी वारेन एंडरसन, जो भगोड़ा है, मजे से न्यूयार्क में रह रहा है। दुनिया की इस सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए किसी की आंखों में दर्द नहीं। कोई नहीं कराह रहा सिवाय उनके जिन्होंने यह हादसा झेला है।
देश के लॉ मिनिस्टर वीरप्पा मोइली ने भी इस फैसले को महज एक खानापूर्ति करार दिया। लेकिन सवाल यह उठता है कि यह सब हुआ कैसे? आखिर गरीब जनता कहां सिर छुपाएगी? यदि इस हादसे में कोई बड़ा नेता, मिनिस्टर मारा गया होता तो क्या स्थिति यही होती? शायद नहीं। जो मारे गए वो गरीब थे। उनके आगे-पीछे कोई नहीं था। इसलिए हीला-हवाली हुई तो कुछ नया नहीं हुआ। क्योंकि यही तो होना ही था। न तो लोगों को पूरा मुआवजा मिला है और न ही राहत। लोगों को न्याय मिला, उसकी तो उन्होंने सपने में भी कल्पना नहीं की थी। उनके अपने न्यायालय ने उनकी नहीं सुनी। कहा जाता है कि न्याय में देरी न्याय न मिलने जैसे है। दुर्भाग्य तो यह रहा कि इस मामले में देर भी हुई और न्याय भी नहीं मिला। उधर अमेरिका ने कहा है कि फैसले से भारत-अमेरिका के रिश्तों पर तो कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन वह एंडरसन के खिलाफ कोई नई कार्रवाई नहीं करेगा। यानी भारत फिर खाली हाथ। जुलूस-प्रदर्शन हो-होकर थम जाएंगे और गरीब रोते रहेंगे। उनकी सुनने वाला कोई नहीं रहेगा और धीरे-धीरे सारा शोरगुल खत्म हो जाएगा।
तथास्तु...................................
Tuesday, June 8, 2010
Thursday, April 15, 2010
आखिर किसके लिए आंदोलन चला रहे हैं ये नक्सली...
१९६७ में पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी गांव से शुरू हुआ था नक्सलबाड़ीआंदोलन। प्रणेता थे कानू सान्याल और चारू मजूमदार। हाल ही में कानूसान्याल ने आत्महत्या कर ली। जीवन के आखिरी दिनों में कानू का अपने हीआंदोलन और उसकी विचारधारा से मोहभंग हो गया था। यही नहीं सान्याल नेमाओवादियों के लालगढ़ और अन्य नृशंस हत्याकांडों का भी विरोध किया था।दरअसल नक्सलबाड़ी आंदोलन को भूमि सुधार आंदोलन का ही विस्तार माना जासकता है। नक्सल आंदोलन के पुरोधाओं का मानना था कि गरीबों-पिछड़ों खासकरआदिवासियों को भी उसी तरह के हक और सुविधाएं मिलनी चाहिए जैसी की अमीरोंके पास हैं। गरीबों के पास भी अपनी जमीन हो। इसी सिद्धांत को लेकरकानू-चारू ने क्रांति की धार बुलंद की। समय बीतने के साथ नक्सल आंदोलन पश्चिम बंगाल की सीमा लांघकर उड़ीसा,बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और झारखंड तक फैल गया।नक्सलियों की राय में, वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सालों से खूनचूसने वाली व्यवस्था ने उन्हें हथियार उठाने पर मजबूर कर दिया है। लेकिनकोई ये बताए कि पुलिसकर्मियों, मासूम जनता और बच्चों को मारकर अपनी बातरखने वाले किसी आंदोलन को सही ठहराया जा सकता है । क्या नक्सलियों ने आजतक किसी राजनीतिक या दबंग शख्सियत को अपना निशाना बनाया है। शायद नहीं। यह सही है कि देश में अभी तक काफी असमानताएं हैं। तमाम सुख-सुविधाओं से लैस एक बहुत बड़ा वर्ग ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है। २१वीं सदी में दुनिया का सिरमौर बनने का सपना देखने वाले भारत के जंगलों में आदिवासी अब भी आदिम काल में जी रहे हैं। एक तो आदिवासियों के पास सुविधाओं का अभाव है,ऊपर से उन्हें मानसिक और दैहिक शोषण का सामना करना पड़ता है। इतना सब सहने के बाद बंदूक का दामन थामना उनके लिए कहीं आसान हो जाता है। ले लेकिन इन सबके बावजूद पटरियों को उड़ा देना, बीच जंगल में रेल रोककर मासूम लोगों को मौत की दहशत दिखाना कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता। हाल ही में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ७६ जवानों को मौत के घाट उतार दिया। यह हत्याकांड इस बात की तस्दीक करता है कि नक्सलियों का आंदोलन अब महज हक या जमीन पाने या शोषण के खिलाफ बदला लेने की कार्रवाई भर नहीं रह गया है। अब प्रश्न यह खड़ा होता है कि नक्सली आखिर करना क्या चाहते हैं? आखिर वे सबक किसे सिखाना चाहते हैं? मासूम जनता को, हुक्मरानों को या फिर सरकारी हुक्म की तामील करने वाले सैन्यबलों को। नक्सलियों के पास मौजूद अत्याधुनिक हथियार इस बात का सुबूत है कि उन्हें पड़ोसी मुल्कों से बड़ी संख्या में हथियारों की आपूर्ति हो रही है। लोगों की जान लेना नक्सल आंदोलन का एक भोंडा प्रदर्शन भर है जिसे रोकने में सरकार नाकाम है। आपरेशन ग्रीन हंट की धज्जियां बिखर चुकी हैं। नक्सली इतना भयावह रूप धर लेंगे, यह बात किसी के भी दिमाग में नहीं आई। तमाम रिपोर्टों के बावजूद किसी भी पार्टी या सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। वे धधमकियां दे रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं और वातानुकूलित कमरों में बैठकर चर्चाएं हो रही हैं। समस्या का समाधान अब भी किसी के पास नहीं। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि हम न तो बाह्य आतंकवाद का मुकाबला कर सकते हैं और न ही आंतरिक नक्सल समस्या का। दोनों को खत्म करने के लिए कमी है तो बस इच्छाशक्ति की। तथास्तु......................................................
Saturday, April 10, 2010
धर्म, धर्म का पाखंड या एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़
हाल ही में मैं कुछ दिन अपने शहर जबलपुर में रहा। ३० मार्च को हनुमान जयंती पड़ रही थी। मेरे शहर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। बीते कई सालों से मेरी बहन इस पर्व का आंखों देखा हाल बताती आ रही थी। सौभाग्य से इस मौके पर इस साल में जबलपुर में ही था। शहर में हनुमान जयंती के मौके पर होने वाले आयोजनों के बड़े-बड़े होर्डिंग्स देखकर इस बात को लेकर मन पक्का हो गया कि हनुमान जी के जन्मदिन का उत्सव दशहरे को भी मात कर देगा और हुआ भी वही। मुझे ऐसा लगता है कि कोलकाता, मैसूर के दशहरे को छोड़ दें तो जबलपुर में दशहरे यानी शारदेय नवरातृ का उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, इसपर मुझे गर्व भी है।
बात यदि हनुमान जयंती को धूमधाम से मनाने की होती तो भी बात ठीक थी। लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा हुआ नहीं। मेरा घर एनएच ७ पर अधारताल नामक इलाके में हैं। घर के पास ही हाईवे पर हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। दिल्ली आने से पहले तक मेरा मंदिर से काफी लगाव था। अपने हनुमान जी को मैं बड़े भैया कहकर संबोधित करता हूं। हाल ही में इस मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। इस दौरान मैं दिल्ली में था। छुट्टियों में घर जाने पर मैंने देखा कि जीर्णोद्धार के बाद से मंदिर में लोगों की आमदरफ्त बढ़ गई है। कुछ उन्मादी किस्म के संगठन मंदिर को केंद्र मानकर अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। हर मंगलवार और शनिवार को महाआरती हो रही है। जिसमें इलाके के तथाकथित हिंदूवादी कहलाने वाले लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैं। लेकिन इन हिंदूवादी कहलाने वाले लोगों में मुझे बेकाम के लोग ज्यादा समझ में आए। बात यहां तक भी ठीक थी। हनुमान जयंती के मौके पर प्राचीन हनुमान मंदिर के करीब तीन किलोमीटर तक लाइटिंग की गई थी। एक विशाल जुलूस निकाला जाना था। यह जुलूस ठीक उस जगह से शुरू होना था जहां से मुसलमानों के मुहल्ले शुरू होते थे।
जुलूस के आरंभिक स्थल पर गाय की मूर्ति रखी गई थी (यही से कुछ दूरी पर ही बूचड़खाना है)। शाम ढलते ही लोगों ने इकट्ठे होकर गाय काटने का विरोध करना शुरू कर दिया। गाय के कटने के रोक लगाना सही है लेकिन यह तरीका सिवाय उन्माद भड़काने के मुझे समझ में नहीं आया। ये लोग नारे लगा रहे थे कि जो हमारी बात नहीं सुनेगा, उसके परिणाम अच्छे नहीं होंगें। रात को जुलूस निकला। इसमें वे तमाम लड़के शामिल थे जिन्हें हिंदू धर्म के मायने तक नहीं पता। उन्हें भले ही यह पता न हो कि घर में माता-पिता या पत्नी ने खाना न खाया हो लेकिन मंदिर के भंडारे में कितने लोगों ने खाना खाया, यह उन्हें जुबानी याद रहेगा।
पिछले दिनों मुहर्रम के समय भी मैं जबलपुर में था। जहां गाय की मूर्ति रखी गई थी, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ठीक उसी जगह काबे की प्रतिकृति बनाई थी। इसके चलते वहां मुसलमानों की काफी भीड़ भी लगी थी। अब बारी तथाकथित हिंदूवादियों की थी। भक्तिभाव से जुलूस निकालना एक बात है और शक्ति प्रदर्शन करना दूसरी बात। यहां बात शक्ति प्रदर्शन की थी। इन लोगों को शायद अपना धर्म खतरे में दिखाई देने लगा। आज से पहले गाय का कटना रोकने के लिए कोई प्रदर्शन नहीं हुआ था और न ही ३१ मार्च को हुआ। हिंदुत्व को सदियों से जिलाए रखने का माद्दा जिन लोगों के कंधे पर है, उनमें उन्माद भड़काने वाले लोग कभी शामिल नहीं रहे। यह देश कई जातियों, बोलियों और पंथों के मानने वाले लोगों का है लेकिन यहां रहने वाला यह व्यक्ति पहले हिंदू है। लेकिन किसी को नीचा दिखाना ही हिंदुत्व है तो ऐसे हिंदू से काफिर कहलाना कहीं बेहतर है।
तथास्तु............................

Thursday, March 26, 2009
क्या यही इस देश की रीत है...
वर्णानामर्थसंघानां रसानां छंदसामपि,
मंगलानां च कर्त्तारौ वंदे वाणीविनायकौ।।....
तुलसी ने इसी पद के साथ मानस रचना प्रारंभ की। रचना को आकार देने से देवी-देवताओं की स्तुति- वंदना की। यही हमारे देश की संस्कृति रही है। कितनी ही विदेशी जातियां (आर्य, ग्रीक, सीथियन, पार्थियन, कुषाण, हूण, अरब, तुर्क) भारत को जीतने के मकसद से आईं। बाद में उनकी पहचान किसी जातिविशेष के रूप में न होकर भारतीय के रूप में हुई। विजेताओं-योद्धाओं की भी इस देश में कमी नहीं रही। फिर चाहे ययाति हों, भीष्म हों या कर्णार्जुन, चंद्रगुप्त मौर्य हो या फिर समुद्रगुप्त। सभी ने विराट साम्राज्य खड़ा किया। इसके बावजूद उन्होंने अपनी हदें बनाए रखीं। दूसरे को विजित करने के लिए भी नियम बनाए गए। जहां बुद्ध जैसे मनस्वी ने जन्म लिया हो, उस देश की रगों में हिंसा दौड़ ही नहीं सकती (यहां हिंसा के मायने भीरूपन से नहीं हैं)। यह बुद्धत्व ही था कि अशोक अपने सात साल के भिक्षु भतीजे निग्रोध के शांतिमय चेहरे के मोहपाश में धम्मप्रतिपादक बन गया। इसे विडंबना नहीं तो और क्या कहा जाएगा कि आज हम भीरू हो गए हैं दूसरे धर्म को लोगों से डरने लगें हैं।
जिन्हें हिंदू शब्द के मायने ही नहीं मालूम, वे इसके पहरुए बने फिर रहे हैं। उग्र तेवर दिखा रहे हैं। हाल ही में एक युवा नेता ने हिंदुओं की तरफ उठने वाले हाथों को काट डालने की बात कही। एक बारगी मान भी लिया जाए कि उन लोगों ने आपके साथ अच्छा नहीं किया। तो जिस सदाशयता को आप अपनी बपौती मानते हैं (यदि यीशू ने प्रेम, सद्भाव, करुणा का संदेश दिया तो उनसे करीब छह सौ साल पहले भारत में बुद्ध यही काम कर चुके थे), उसके दम से आप उन्हें अपना बना लेते। इतना अपना कि कोई ताकत उन्हें आपके विरोध में खड़ा ही नहीं कर पाती। यह मानने में कोई गुरेज़ नहीं कि कमी हममे ही है। बेहतर हो कि बरगला कर वोट बटोरने की राजनीति करना छोड़ें और ग़िरेबान में झांककर देखें कि आखिर खाली स्थान कहां है?
लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि गद्दारों को सहन किया जाए। उन्हें तबाह कर देने में ही भलाई है। तभी शायद कौटिल्य ने कंटीले पौधे को समूल नष्ट करने के लिए उसे काटकर उसमें मट्ठा डाल दिया। कहने का मतलब यही है कि कुछ करने से पहले जरा इतिहास को पलट लें। दोषियों को नेस्तनाबूत कर दें लेकिन सालों से एक साथ गलबहियां कर रहे रामों-रहीमों को उसी हाल में रहने दें जैसे वे रहते आए हैं।....

Friday, August 29, 2008
क्या हमेशा यूं ही चलता रहेगा...........
एक तरफ सूखा तो दूसरी तरफ बाढ़ की त्रासदी। बरसों से यही चलता चला आ रहा है। बिहार व असम हर साल तबाही झेलते हैं। कई बेघर हो जाते हैं, धनों-जनों को मोहताज हो जाते हैं। लेकिन किसी कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क पड़ता है तो केवल उन लोगों को जिनपर से हर साल ये विपदा होकर गुजरती है। ऐसा लगता है कि वे ये सब झेलने को अभिशप्त हैं।
सरकारों का हाल तो और भी गया-बीता है। जितने पैसे बाढ़ राहत में खर्च किए जा चुके हैं उनसे तो शायद अब तक एक दो-चार नए शहर बस चुके होते। इससे भी बदतर हाल तो इस बार आई बाढ़ का है। इतना नुकसान हो चुका है कि बताना भी नाकाफी होगा। राज्य और केंद्र सरकार की मदद की तमाम घोषणाएं हो चुकी हैं लेकिन सही रूप में न तो वह अभी तक पहुंची है और उसके सही रूप से पहुंचने की उम्मीद भी नहीं हैं। हां, सेना जरूर अपना काम कर रही है। गौर कीजिए केंद्र सरकार द्वारा १००० करोड़ की आर्थिक सहायता और लाखों टन अनाज काफी हद तक पीड़ितों के लिए मददगार साबित हो सकता है यदि वह उन तक सही ढंग से पहुंचे। हर बार राहत घोषणाओं का एक खेल होता है और उसके बाद टांय-टांय फिस्स। पैसा जहां जाना होता है वहां बेरोकटोक चला जाता है।
न कभी कोई सुनवाई न ही किसी के जानने की कवायद। आखिर सामान्य जनता होती ही मरने के लिए है।तथास्तु.................

Sunday, July 6, 2008
करार पर नौटंकी.......
पिछले साल भर से परमाणु करार पर लेफ्ट सरकार गिराने का हूल दिए हुए है। न जाने उन्हें कौन सी दिक्कत है जो करार का विरोध कर रहे हैं? हां, याद आया वो इसे देशहित में नहीं मानते। आखिर देश के सबसे बड़े बुद्धिजीवी जो ठहरे। लेकिन कलाम साहब डील का समथॆन कर रहे हैं। परमाणु करार को वह ऊजाॆ के लिहाज से जरूरी मानते हैं। लेफ्ट के मुताबिक यह करार देश विरोधी होगा। इन सारी बातों का तो पता नहीं, हम तो इतना जानते हैं कि यदि देश का विख्यात साइंटिस्ट यह बात बोल रहा है तो उसमें कुछ तो माद्दा होगा। फिर लेफ्ट को तकलीफ काहे से है? सरकार गिरानी है तो गिरा दें, ये जबदॆस्ती की टोंचने वाली राजनीति क्यों?
अब यूएनपीए एक पैंतरा खेल रही है डील पर सरकार को समथॆन देकर। अगर यह हो गया (जो होगा भी) तो सरकार भी नहीं गिरेगी और डील भी होगी। इन सबमें लेफ्ट के हाथ का क्या आएगा। मुलायम तो यह कहकर अपना हित साध रहे हैं कि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। यह भी तय है कि मुलायम और उनके बाकी सहयोगी सरकार को समथॆन डील के कारण नहीं बल्कि अपनी डावांडोल नैया को स्थिर करने की खातिर दे रहे हैं। करार में जिन चीजों का उल्लेख हैं नारायणन साहब के समझाने के बावजूद शायद ही वे घुमावदार क्लॉज उन्हें समझ में आए हों।
पता नहीं क्यों हमारे यहां व्यक्तिगत हित देश से ज्यादा बड़े हो जाते हैं। एटमी करार होने के बाद ऊजाॆ की समस्या तो हल होगी ही लेकिन चुनावों में (जल्दी ही) राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा यह देखना भी दिलचस्प रहेगा। तथास्तु........................

Friday, July 4, 2008
.......क्या हम वाकई आधुनिक हो पाए हैं?
यदि आधुनिकता को परिभाषित किया जाए तो यह शायद बेहद मुश्किल काम होगा। इस मुद्दे पर सबकी राय अलग-अलग हो सकती है। लेकिन जितना मैं समझ पाता हूं उसके अनुसार किसी भी विचारधारा को आंखमूंदकर न मान लेना एक रूप से आधुनिकता की पहली सीढ़ी माना जा सकता है। २१वीं सदी में पहुंचने का दंभ भरने वाली मानव जाति में आज आधुनिकता के नाम पर जो हो रहा है वह कभी मध्यकालीन समाज में कथनी और करनी में भी नहीं था। और यदि था भी तो उसे उस काल की सीमा माना जा सकता है।
सदियों पहले वैदिक काल में शुरू हुई दहेज देने का कस्टम आज भी बदस्तूर जारी है। बल्कि उसमें और कलुषता आ गई है। वैदिक काल में उसे वहतु कहा जाता था जिसपर पूरी तरह से उस महिला का ही हक होता था। २१ सदी में पहुंचकर आधुनिकता का दंभ भरने वाली मानव जाति में आज वो सबकुछ हो रहा है जो मध्यकाल में भी नहीं था। और यदि था भी तो उसे उस काल की सीमा माना जा सकता है। हम कितने ही माडनॆ क्यों न हो गए हो दहेज जरूर लेते हैं। आखिर लें भी क्यों न, लड़के पर किए गए इन्वेस्टमेंट की भरपाई जो करनी है। लड़की ब्याहनी है तो लड़की वाला तो देगा ही और लेने वालों को तकलीफ होने से रही। ये सारे लोग उसी बिरादरी से होते हैं जो बाहर जाकर देश, समाज और जाने क्या-क्या सुधारने की नसीहतें देते पाए जाते हैं। घर की बात आने पर इनके कुछ रटे रटाए वाक्य होते हैं। मुलाहिजा फरमाएं--अब भई, वो (लड़की वाले) दे रहे हैं तो अपनी ही बेटी को न या फिर ये कि हमने तो कुछ नहीं मांगा, पर उनकी इच्छा को भी तो नहीं रोक सकते।
हमारे देश में शादी और प्यार दो अलग-अलग चीजें हैं। प्यार हम तथाकथित माडनॆ लड़की से करना पसंद करते हैं लेकिन शादी साड़ी वाली से और वो भी पापा-मम्मी की पसंद से। मान लीजिए प्यार वाली मोहतरमा से शादी हो भी गई तो उसे वो सारी बातें छोड़नी होंगी जो शादी के पहले होती थीं। आखिर अब वह उस घर की बहू जो है। अलबत्ता ये सारे नियम-कायदे पुरुष वगॆ पर लागू नहीं होते क्योंकि घर की इज्जत तो बहू से होती है बेटे से नहीं। शौहर महाशय पीठ पीछे ही नहीं बल्कि आंखों के सामने किसी से भी फ्लटॆ कर सकते हैं शायद उससे ज्यादा भी। उन्हें अपने अफेयसॆ के बारे में बेतकल्लुफी से बताने का अधिकार है। लेकिन कभी उनकी धमॆपत्नी ने बीते कल की सच्चाई बताई तो महाशय तुरंत बदचलनी का फतवा लेकर चढ़ बैठते हैं।
ऐसी तमाम बातें हैं जिनपर बहस की जाए तो पूरी उमर निकल जाए फिर भी नतीजा सिफर ही रहेगा। बदलाव या सुधार हर आदमी चाहता है लेकिन भगत सिंह पड़ोसी के घर पैदा होना चाहिए। डा. विद्यानिवास मिश्र ने एक संगोष्ठी में कहा था जितना आधुनिक मैं धोती-परधनी पहनकर हूं उतने आप सूटेड-बूटेड होकर भी नहीं। मेरे ख्याल से आधुनिक उसे ही कहा जाना चाहिए जिसे अपने समय में मौजूद रूढ़ियों का खंडन करने का साहस हो। इतिहास में ऐसे तमाम नाम दजॆ हैं जिनके द्वारा दी गई चुनौतियों के बीज आज भरा-पूरा पेड़ बन चुके हैं। जिस को-रिलेशनशिप (बिना शादी किए पति-पत्नी की तरह साथ रहना) आज का युवा आधुनिकता की कसौटी मान रहा है मुंशीजी १९३६ में यह बात कह चुके हैं (मेहता-मालती के संदभॆ में)। हर चीज को सहूलियत के हिसाब से अपनाना लिजलिजेपन के अलावा शायद ही कुछ और कहा जाना चाहिए। तथास्तु....................................

Subscribe to:
Posts (Atom)