Popular Posts

ganga pradushan

ganga pradushan
ganga pradushan

Followers

Friday, August 29, 2008

क्या हमेशा यूं ही चलता रहेगा...........

एक तरफ सूखा तो दूसरी तरफ बाढ़ की त्रासदी। बरसों से यही चलता चला आ रहा है। बिहार व असम हर साल तबाही झेलते हैं। कई बेघर हो जाते हैं, धनों-जनों को मोहताज हो जाते हैं। लेकिन किसी कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क पड़ता है तो केवल उन लोगों को जिनपर से हर साल ये विपदा होकर गुजरती है। ऐसा लगता है कि वे ये सब झेलने को अभिशप्त हैं।
सरकारों का हाल तो और भी गया-बीता है। जितने पैसे बाढ़ राहत में खर्च किए जा चुके हैं उनसे तो शायद अब तक एक दो-चार नए शहर बस चुके होते। इससे भी बदतर हाल तो इस बार आई बाढ़ का है। इतना नुकसान हो चुका है कि बताना भी नाकाफी होगा। राज्य और केंद्र सरकार की मदद की तमाम घोषणाएं हो चुकी हैं लेकिन सही रूप में न तो वह अभी तक पहुंची है और उसके सही रूप से पहुंचने की उम्मीद भी नहीं हैं। हां, सेना जरूर अपना काम कर रही है। गौर कीजिए केंद्र सरकार द्वारा १००० करोड़ की आर्थिक सहायता और लाखों टन अनाज काफी हद तक पीड़ितों के लिए मददगार साबित हो सकता है यदि वह उन तक सही ढंग से पहुंचे। हर बार राहत घोषणाओं का एक खेल होता है और उसके बाद टांय-टांय फिस्स। पैसा जहां जाना होता है वहां बेरोकटोक चला जाता है।
न कभी कोई सुनवाई न ही किसी के जानने की कवायद। आखिर सामान्य जनता होती ही मरने के लिए है।तथास्तु.................