Popular Posts

ganga pradushan

ganga pradushan
ganga pradushan

Followers

Thursday, April 15, 2010

आखिर किसके लिए आंदोलन चला रहे हैं ये नक्सली...

१९६७ में पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी गांव से शुरू हुआ था नक्सलबाड़ीआंदोलन। प्रणेता थे कानू सान्याल और चारू मजूमदार। हाल ही में कानूसान्याल ने आत्महत्या कर ली। जीवन के आखिरी दिनों में कानू का अपने हीआंदोलन और उसकी विचारधारा से मोहभंग हो गया था। यही नहीं सान्याल नेमाओवादियों के लालगढ़ और अन्य नृशंस हत्याकांडों का भी विरोध किया था।दरअसल नक्सलबाड़ी आंदोलन को भूमि सुधार आंदोलन का ही विस्तार माना जासकता है। नक्सल आंदोलन के पुरोधाओं का मानना था कि गरीबों-पिछड़ों खासकरआदिवासियों को भी उसी तरह के हक और सुविधाएं मिलनी चाहिए जैसी की अमीरोंके पास हैं। गरीबों के पास भी अपनी जमीन हो। इसी सिद्धांत को लेकरकानू-चारू ने क्रांति की धार बुलंद की। समय बीतने के साथ नक्सल आंदोलन पश्चिम बंगाल की सीमा लांघकर उड़ीसा,बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और झारखंड तक फैल गया।नक्सलियों की राय में, वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सालों से खूनचूसने वाली व्यवस्था ने उन्हें हथियार उठाने पर मजबूर कर दिया है। लेकिनकोई ये बताए कि पुलिसकर्मियों, मासूम जनता और बच्चों को मारकर अपनी बातरखने वाले किसी आंदोलन को सही ठहराया जा सकता है । क्या नक्सलियों ने आजतक किसी राजनीतिक या दबंग शख्सियत को अपना निशाना बनाया है। शायद नहीं। यह सही है कि देश में अभी तक काफी असमानताएं हैं। तमाम सुख-सुविधाओं से लैस एक बहुत बड़ा वर्ग ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है। २१वीं सदी में दुनिया का सिरमौर बनने का सपना देखने वाले भारत के जंगलों में आदिवासी अब भी आदिम काल में जी रहे हैं। एक तो आदिवासियों के पास सुविधाओं का अभाव है,ऊपर से उन्हें मानसिक और दैहिक शोषण का सामना करना पड़ता है। इतना सब सहने के बाद बंदूक का दामन थामना उनके लिए कहीं आसान हो जाता है। ले लेकिन इन सबके बावजूद पटरियों को उड़ा देना, बीच जंगल में रेल रोककर मासूम लोगों को मौत की दहशत दिखाना कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता। हाल ही में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ७६ जवानों को मौत के घाट उतार दिया। यह हत्याकांड इस बात की तस्दीक करता है कि नक्सलियों का आंदोलन अब महज हक या जमीन पाने या शोषण के खिलाफ बदला लेने की कार्रवाई भर नहीं रह गया है। अब प्रश्न यह खड़ा होता है कि नक्सली आखिर करना क्या चाहते हैं? आखिर वे सबक किसे सिखाना चाहते हैं? मासूम जनता को, हुक्मरानों को या फिर सरकारी हुक्म की तामील करने वाले सैन्यबलों को। नक्सलियों के पास मौजूद अत्याधुनिक हथियार इस बात का सुबूत है कि उन्हें पड़ोसी मुल्कों से बड़ी संख्या में हथियारों की आपूर्ति हो रही है। लोगों की जान लेना नक्सल आंदोलन का एक भोंडा प्रदर्शन भर है जिसे रोकने में सरकार नाकाम है। आपरेशन ग्रीन हंट की धज्जियां बिखर चुकी हैं। नक्सली इतना भयावह रूप धर लेंगे, यह बात किसी के भी दिमाग में नहीं आई। तमाम रिपोर्टों के बावजूद किसी भी पार्टी या सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। वे धधमकियां दे रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं और वातानुकूलित कमरों में बैठकर चर्चाएं हो रही हैं। समस्या का समाधान अब भी किसी के पास नहीं। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि हम न तो बाह्य आतंकवाद का मुकाबला कर सकते हैं और न ही आंतरिक नक्सल समस्या का। दोनों को खत्म करने के लिए कमी है तो बस इच्छाशक्ति की। तथास्तु......................................................

Saturday, April 10, 2010

धर्म, धर्म का पाखंड या एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़

हाल ही में मैं कुछ दिन अपने शहर जबलपुर में रहा। ३० मार्च को हनुमान जयंती पड़ रही थी। मेरे शहर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। बीते कई सालों से मेरी बहन इस पर्व का आंखों देखा हाल बताती आ रही थी। सौभाग्य से इस मौके पर इस साल में जबलपुर में ही था। शहर में हनुमान जयंती के मौके पर होने वाले आयोजनों के बड़े-बड़े होर्डिंग्स देखकर इस बात को लेकर मन पक्का हो गया कि हनुमान जी के जन्मदिन का उत्सव दशहरे को भी मात कर देगा और हुआ भी वही। मुझे ऐसा लगता है कि कोलकाता, मैसूर के दशहरे को छोड़ दें तो जबलपुर में दशहरे यानी शारदेय नवरातृ का उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, इसपर मुझे गर्व भी है।
बात यदि हनुमान जयंती को धूमधाम से मनाने की होती तो भी बात ठीक थी। लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा हुआ नहीं। मेरा घर एनएच ७ पर अधारताल नामक इलाके में हैं। घर के पास ही हाईवे पर हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। दिल्ली आने से पहले तक मेरा मंदिर से काफी लगाव था। अपने हनुमान जी को मैं बड़े भैया कहकर संबोधित करता हूं। हाल ही में इस मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। इस दौरान मैं दिल्ली में था। छुट्टियों में घर जाने पर मैंने देखा कि जीर्णोद्धार के बाद से मंदिर में लोगों की आमदरफ्त बढ़ गई है। कुछ उन्मादी किस्म के संगठन मंदिर को केंद्र मानकर अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। हर मंगलवार और शनिवार को महाआरती हो रही है। जिसमें इलाके के तथाकथित हिंदूवादी कहलाने वाले लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैं। लेकिन इन हिंदूवादी कहलाने वाले लोगों में मुझे बेकाम के लोग ज्यादा समझ में आए। बात यहां तक भी ठीक थी। हनुमान जयंती के मौके पर प्राचीन हनुमान मंदिर के करीब तीन किलोमीटर तक लाइटिंग की गई थी। एक विशाल जुलूस निकाला जाना था। यह जुलूस ठीक उस जगह से शुरू होना था जहां से मुसलमानों के मुहल्ले शुरू होते थे।
जुलूस के आरंभिक स्थल पर गाय की मूर्ति रखी गई थी (यही से कुछ दूरी पर ही बूचड़खाना है)। शाम ढलते ही लोगों ने इकट्ठे होकर गाय काटने का विरोध करना शुरू कर दिया। गाय के कटने के रोक लगाना सही है लेकिन यह तरीका सिवाय उन्माद भड़काने के मुझे समझ में नहीं आया। ये लोग नारे लगा रहे थे कि जो हमारी बात नहीं सुनेगा, उसके परिणाम अच्छे नहीं होंगें। रात को जुलूस निकला। इसमें वे तमाम लड़के शामिल थे जिन्हें हिंदू धर्म के मायने तक नहीं पता। उन्हें भले ही यह पता न हो कि घर में माता-पिता या पत्नी ने खाना न खाया हो लेकिन मंदिर के भंडारे में कितने लोगों ने खाना खाया, यह उन्हें जुबानी याद रहेगा।
पिछले दिनों मुहर्रम के समय भी मैं जबलपुर में था। जहां गाय की मूर्ति रखी गई थी, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ठीक उसी जगह काबे की प्रतिकृति बनाई थी। इसके चलते वहां मुसलमानों की काफी भीड़ भी लगी थी। अब बारी तथाकथित हिंदूवादियों की थी। भक्तिभाव से जुलूस निकालना एक बात है और शक्ति प्रदर्शन करना दूसरी बात। यहां बात शक्ति प्रदर्शन की थी। इन लोगों को शायद अपना धर्म खतरे में दिखाई देने लगा। आज से पहले गाय का कटना रोकने के लिए कोई प्रदर्शन नहीं हुआ था और न ही ३१ मार्च को हुआ। हिंदुत्व को सदियों से जिलाए रखने का माद्दा जिन लोगों के कंधे पर है, उनमें उन्माद भड़काने वाले लोग कभी शामिल नहीं रहे। यह देश कई जातियों, बोलियों और पंथों के मानने वाले लोगों का है लेकिन यहां रहने वाला यह व्यक्ति पहले हिंदू है। लेकिन किसी को नीचा दिखाना ही हिंदुत्व है तो ऐसे हिंदू से काफिर कहलाना कहीं बेहतर है।
तथास्तु............................