Popular Posts

ganga pradushan

ganga pradushan
ganga pradushan

Followers

Saturday, June 14, 2008

आखिर क्या बुराई है गवॆ से हिंदू कहने में-

आखिर क्या बुराई है गवॆ से हिंदू कहने में-कई हजार सालों से भारत की सांस्कृतिक एकता को वहन करने वाला हिंदू शब्द राजनीति के वितंडे में फंसकर कब कम्यूनल हो गया इसका पता ही नहीं चला। आज यदि कोई चिल्लाकर हिंदू कह दे तो लोग उसे किसी खास खेमे में खड़ा कर देते हैं। शायद ही किसी ने इसकी पड़ताल करने की जहमत उठाई हो। कोई उठाएगा भी क्यों, जिस शब्द की छीछालेदर से कईयों की रोटी चलती हो, तो उसे न सुलझाने में ही भलाई है। पर भाई लोगो, जिसपर इतनी जूतमपैजार हो चुकी हो थोड़ा उसके बारे में जानने का कष्ट भी करना चाहिए। ५१७ ईसापूवॆ भारत आने वाले ईरानियों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि किसी खास शब्द का गलत उच्चारण आने वाली शताब्दियों में वाकयुद्ध करने का मौका दे देगा। दरअसल भारत में एंटर करने के लिए जब वे सिंधु की सीमा पर आए तो वे सिंधु को हिंदू कह गए। ठीक उसी तरह जिस तरह रोमनों ने सिंधु को इन्डस नाम दिया। जाहिर है इसके किनारे बसा इलाका हिंदुस्तान कहलाएगा। पैंतरेबाजों को तो बस करनी से मतलब है बाकी जाए भाड़ में। -क्या हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू नहीं है?-क्या खुद को हिंदू कहलाना कम्यूनल मानसिकता है? यदि यह भी मान लिया जाए कि बाद की शताब्दियों में कई नए धमॆ बने भी औऱ भारत में आए भी तो भी इतिहास में कभी उसकी अस्मिता खतरे में पड़ती नहीं दिखाई देती।